☜ Click Here to Star Rating


कार्यक्रम में महिलाकर्मियों को सम्मानित करते अतिथि।

राज्य सरकार की ओर से बहनों की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित बहनों की सुरक्षा-सम्मान पर्व अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम भीलवाड़ा के महाराणा प्रताप सभागार में रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न हुआ।

.

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा वर्चुअल रूप से जुड़े, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभिनंदन

कार्यक्रम में जिले की बाल विकास परियोजना कार्यालय-भीलवाड़ा शहर, मांडल एवं बनेड़ा से आई 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभिनंदन किया गया। सभी बहनों को राज्य सरकार की ओर से छाता एवं मिठाई के पैकेट वितरित किए गए।

आंगनबाड़ी कर्मी को डीबीटी राशि देते अतिथि

आंगनबाड़ी कर्मी को डीबीटी राशि देते अतिथि

इस अवसर पर विधायक पितलिया, जिला कलेक्टर संधू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश मेहरा,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर ने बहनों का सम्मान करते हुए उपहार वितरित किए।

4362 मानदेय कर्मियों को 501 रुपए की डीबीटी राशि उपहार

राज्य सरकार ने इस पावन पर्व पर जिले की समस्त 4362 मानदेय कर्मियों को 501 रुपए की डीबीटी राशि उपहार स्वरूप उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की है, जिससे बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक विकास की अग्रदूत बताया। जिला कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज में पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और राज्य सरकार उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में शपथ लेते अतिथि।

कार्यक्रम में शपथ लेते अतिथि।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading