![]()
शहर के राबाउमावि में बुधवार को एससीईआरटी उदयपुर व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बालोतरा के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 8 से 10 अक्टूबर तक चलेगा।
इस वर्ष के विज्ञान मेले का मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित रखा गया है। यह थीम विद्यार्थियों को देश के विकास में विज्ञान की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित करती है। मेले के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने की। इसमें विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न उप-विषयों पर आधारित 48 उत्कृष्ट मॉडल प्रदर्शित किए गए। कलेक्टर यादव ने सभी मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने युवा प्रतिभागियों की ओर से प्रदर्शित मॉडलों के बारे में सवाल-जवाब किए और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। उद्घाटन सत्र के बाद मेले के पहले दिन की निर्धारित प्रतियोगिता के रूप में क्विज प्रतियोगिता का पहला सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments