जयपुर में सरयू पारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान ने शिव शक्ति मंदिर, कृष्णा विहार कॉलोनी, गोपालपुरा बायपास में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई।
जयपुर में सरयू पारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान ने गुरुवार को शिव शक्ति मंदिर, कृष्णा विहार कॉलोनी, गोपालपुरा बायपास में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ से हुआ।
समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में रामायण और रामचरितमानस के अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने तुलसीदास जी की रचनाओं के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष एस.पी.डी. मिश्रा ने तुलसीदास जी के जीवन और उनके समाज सुधारक स्वरूप को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के आजीवन सदस्य और उद्यमी अश्विनी पांडे ने की। उन्होंने कहा, “तुलसीदास जी की वाणी जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करती है। इसे केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर, जीवन में आत्मसात करना चाहिए।”

समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में रामायण और रामचरितमानस के अंतर को स्पष्ट किया।
महिला कार्यकारिणी की भूमिका इस आयोजन में विशेष रूप से सराहनीय रही। महिला मोर्चा की अध्यक्ष, महासचिव और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में समाज के सैकड़ों सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सभी ने मिलकर सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “हनुमान चालीसा” के स्वरों से गूंज उठा। पाठ के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी और महासचिव सुरेंद्र प्रसाद चौबे ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का प्रयास है।”
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments