![]()
राजस्थान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) और जिला हॉस्पिटलों में जांच (ब्लड, यूरिन टेस्ट) की व्यवस्था निजी हाथों (प्राइवेट सेक्टर) को देने के निर्णय का आज विरोध हुआ। राजस्थान लैब टेक्नीशियन संघ से जुड़े प
संघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियनों का दल जयपुर में कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर इस नई व्यवस्था का विरोध जताया। ज्ञापन देने के बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने बताया- ये व्यवस्था शुरू होने से लैब टेक्नीशियनों का कैडर और पद खतरे में आ जाएंगे। वहीं, प्राइवेट लैब की रिपोर्ट पर भी विश्वसनीयता कम रहेगी। इस सिस्टम के शुरू होने से भविष्य में सरकार नए पदों पर भी भर्ती करने से बचेगी, जिससे मजबूरन बेरोजगार युवाओं को हमेशा ठेके प्रथा पर ही काम करना पड़ेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments