![]()
प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) गायत्री राठौड़, कार्मिक शासन सचिव के के पाठक और आरजीएचएस के नोडल अधिकारी शाइन अली के साथ वार्ता हुई।
राजस्थान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के आह्वान पर बुधवार को सरकारी कर्मचारियों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। यह बहिष्कार 3 सितंबर को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रहा।
कर्मचारियों ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर और विभागाध्यक्षों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस विरोध के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की।
प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) गायत्री राठौड़, कार्मिक शासन सचिव के के पाठक और आरजीएचएस के नोडल अधिकारी शाइन अली के साथ वार्ता हुई। इस वार्ता में अनुमोदित अस्पतालों में आरजीएचएस के तहत इलाज और दवाओं की सेवाएं तुरंत शुरू करने पर सहमति बनी।
सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए सचिवालय स्तर पर एक संयुक्त शासन सचिव की नियुक्ति का भी निर्णय लिया। वार्ता में सफलता के बाद महासंघ ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
शिष्टमंडल में कर्मचारी महासंघ के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। इनमें सचिवालय अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा, सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष कजोडमल मीणा, महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरूका और अन्य प्रमुख कर्मचारी नेता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments