☜ Click Here to Star Rating



मातृ शिशु अस्पताल परिसर स्थित पालना गृह में किसी ने एक मासूम नवजात को छोड़ दिया। चार किलो वजन का यह नवजात करीब डेढ़ महीने का बताया जा रहा है।

चूरू में मातृ शिशु अस्पताल परिसर स्थित पालना गृह में किसी ने एक मासूम नवजात को छोड़ दिया। चार किलो वजन का यह नवजात करीब डेढ़ महीने का बताया जा रहा है। रात करीब डेढ़ बजे पालना गृह के सेंसर अलार्म की आवाज पर लेबर रूम का स्टाफ मौके पर पहुंचा। जहां पालना गृ

.

अस्पताल प्रशासन ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी। पीकू वार्ड में भर्ती नवजात डॉक्टर ने प्राथमिक जांच की है। जिसमें नवजात स्वस्थ बताया जा रहा है। इसके अलावा नवजात की रूटीन और अन्य जांचें की जा रही हैं। जिसके बाद नवजात की सारी स्थिति सामने आएगी। नवजात को पीकू वार्ड के द्वारा मदर मिल्क बैंक से लाकर दूध पिलाया जा रहा है। नवजात को दूध पीने में भी कोई तकलीफ नहीं है।

पीकू वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुल्हरी ने बताया कि नवजात की पूरी जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे नंद गृह भेजा जाएगा। जहां उसकी देखभाल होगी। अभी नवजात की हालत सामान्य है। नवजात की सुरक्षा और देखभाल के लिए यशोदा और महिला कॉन्स्टेबल को तैनात किया जाएगा। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी पहुंची। जिसने नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading