![]()
शहर की 30 से अधिक मेड़ियों से निशान लेकर भक्त मुख्य मेड़ी पहुंचे।
चूरू में गोगानवमी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को सुबह से ही मुख्य गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने घरों में गोगाजी महाराज को खीर, चूरमा, गुलगुले, पकोड़ी और नारियल का भोग लगाया।
शहर की 30 से अधिक मेड़ियों से निशान लेकर भक्त मुख्य मेड़ी पहुंचे। ढोल और बाटका की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। कई भक्तों ने गोगा सांकली से सिर पर वार कर अपनी आस्था दिखाई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।
मेले में कुछ श्रद्धालु हाथ में सांप और गोयहरा लेकर आए। स्टालों पर बच्चों और बड़ों ने जमकर खरीदारी की। राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा और विश्वकर्मा समिति सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने कैंप लगाए। श्रद्धालुओं के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments