☜ Click Here to Star Rating



फलोदी जिले के धोलासर गांव के जीआरपी इंटरनेशनल स्कूल में 69वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता का समापन समारोह 6 अक्टूबर को होगा, जिसमें ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी अशोक कुमार ध्यानचंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

.

प्रतियोगिता के पांचवें दिन आज विधायक संगरिया अभिमन्यु पूनिया ने सायं कालीन मुकाबलों की शुरुआत करवाई। इन मैचों में फलोदी ने जयपुर को 2-1 से और नागौर ने जोधपुर को 16-1 से पराजित किया। यह जानकारी निदेशक रणजीत राम विश्नोई ने दी।

राजस्थान हॉकी संघ के सचिव डॉ. पवित्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि अशोक कुमार ध्यानचंद तीसरी बार जीआरजी स्कूल आ रहे हैं। उनके साथ सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष टी.के. सिंह और सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहेंगे।

लोहावट सीबीईओ महेश पाबूसर और संयोजक रेणु वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, हरियाढाणा बिलाड़ा, जोधपुर ने बताया कि फाइनल मुकाबला दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद भव्य समापन समारोह आयोजित होगा।

इस अवसर पर महीराम बेनीवाल, चरित्र सिंह बिश्नोई, अशोक गोदारा, रामकिशन, प्रवीण तेतरवाल, पुष्पलता स्वामी, माया विश्नोई (शारीरिक शिक्षक), सुमन ताडा, घेवर राम, मालमसिंह राजा नोखड़ा, गंगाविशन, सुखराम बिश्नोई, महेंद्र, रामनिवास, कैलाश, डूंगराराम, जेठाराम (नर्सिंग अधिकारी), सुरेश, अशोक गोदारा, सुभाष, ओम प्रकाश जांगू, संजय गोदारा और महेश मांजू सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading