जयपुर की जेल में नशीली दवा सप्लाई करने के मामले में एक नर्सिंग ऑफिसर और कैदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नर्सिंग ऑफिसर राजकुमार (35) ग्रेड सेकेंड ऑफिसर है। साथ में सेंट्रल जेल के कैदी गोरगाज को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, 24 सितम्बर को भांकरोटा थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तीन बदमाशों अभिराज सिंह, सम्पत सिंह, अंकुश अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने एक कार्टून रिकवर किया। इनके पास से नशीली दवा के 86 पैकेट में 37 हजार से ज्यादा कैप्सूल मिले।

बिन्दायका थाना पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
तीनों आरोपियों की कॉल डिटेल निकाली गई
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच बिन्दायका थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने आरोपी अभिराज सिंह, सम्पत सिंह, अंकुश अग्रवाल को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की। बदमाशों से पूछताछ और जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। गठित टीम ने पकड़े गए बदमाशों के मोबाइल नम्बरों की साइबर टीम जयपुर की मदद से सीडीआर निकाली।
जयपुर जेल में बंद कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया
पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी अंकुश लगातार गोगराज गढ़वाल के साथ सम्पर्क में है। इस पर गोगराज की डिटेल निकाली। पता चला कि वह केन्द्रीय कारागृह जयपुर में बंद है। इस पर उसको प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। गोगराज से हुई पूछताछ में पता चला की उस तक नशीली दवा नर्सिंग ऑफिसर राजकुमार पहुंचाता है। जो सेन्ट्रल जेल में नर्सिंग ऑफिसर है।

भाग गया था आरोपी
राजकुमार को भनक लगी ओर वह मौके से फरार हो गया। जांच टीम ने आज राजकुमार (35) पुत्र रामचन्द्र जाट निवासी गांव कमाण पुलिस थाना राजगढ़ (चूरू) हाल नर्सिंग ऑफिसर द्वितीय ग्रेड कारागार जयपुर को गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments