पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी।
हरियाणा के नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी बैंक पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए है
दो मोबाइल फोन, पाँच फर्जी चेक बुक, एक पासबुक, चार फर्जी एटीएम कार्ड बरामद
साइबर थाना प्रभारी ओमवीर के अनुसार एक टीम अडबर चौक नूंह पर गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक फर्जी अकाउंट बेचने के इरादे से हर्बल पार्क गांव साँख नूंह पहुंचा है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी।
सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत रेड की और मौके से एक संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान असफाक निवासी उचेड़ा, जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई। असफाक की तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन, पाँच फर्जी चेक बुक, एक पासबुक, चार फर्जी एटीएम कार्ड और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध नंबरों से साइबर ठगी की गतिविधियाँ सामने आईं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी।
आरोपी से पूछताछ के बाद छत्तीसगढ़ के आरोपियों को किया अरेस्ट
थाना प्रभारी ने बताया कि असफाक से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी निशाना बनाया और उसी दिन तीन और आरोपियों को दबोच लिया। इनमें महेश्वर सिंह राजपूत बिलासपुर, छत्तीसगढ़, महेश कुमार उर्फ राजू रायपुर, छत्तीसगढ़ और विक्रांत सारथी उर्फ मानु बिलासपुर छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से कई बैंक खातों की पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड और दर्जनों मोबाइल फोन मिले।

सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
पुलिस ने जब्त मोबाइल फोनों से कई चैट, कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की कॉपियां सुरक्षित कर ली हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह फर्जी खातों और सिम कार्ड की मदद से भोले-भाले लोगों से ठगी करता था। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments