फलोदी जिले के नोख कस्बे में 925 मेगावाट क्षमता का एनटीपीसी सोलर पार्क का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने रिमोट का बटन दब
इस मौके पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक अजय शुक्ला ने कहा कि इस परियोजना में स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कंपनी भविष्य में भी गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।
नोख के सरपंच प्रतिनिधि अजय छंगाणी ने कहा कि ये सोलर पार्क एक छोटे गांव को विश्व स्तर पर पहचान दिला रहा है। उन्होंने सीएसआर फंड के तहत गांव में विकास कार्य, पौधारोपण और गौशाला निर्माण के प्रस्ताव रखे।

एनटीपीसी सोलर पार्क का उद्घाटन करने के बाद पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में बाप एसडीएम सुखराम पिडेल, एनटीपीसी लखनऊ के अधिकारी, जैक्शन सोलर प्लांट और एलएनटी सोलर प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सोलर पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments