पाली कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता।
पाली में बुधवार को NSUI के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र रैली के रूप में कांग्रेस भवन से रवाना हुए। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और स्टूडेंट हित में छात्र संघ चुनाव बहाली की मां

रैली के रूप में कलेक्ट्रेट जाते हुए nsui कार्यकर्ता।
पाली में बुधवार दोपहर को NSUI के कार्यकर्ता RSS की ड्रेस मेंं रैली के रूप में कांग्रेस भवन से रवाना हुए। पूरे रास्ते वे प्रदेश के भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के बाहर भी उन्होंने प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
इस दौरान छात्र नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि छात्र संघ हित में वे RSS की ड्रेस पहनकर ज्ञापन देने आए हैं। ताकि सरकार तक उनकी बात पहुंचे और छात्र हित में सरकार चुनाव करवाएं ताकि छात्रों का भला हो सके। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं करवाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
अभिषेक चौधरी, महेंद्र चौधरी, किशोर चौधरी, गोवर्धन देवासी, यशपालसिंह कुम्पावत,राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, नरेंद्र सिंह राठौड़, असगर अली खत्री, राकेश सवनसा, विकास राठौड़, अर्जुन सिसोदिया, राकेश देवासी, योगेश खोरवाल, हर्ष, नरेश चौधरी, राहुल, कृष्णा सासी, गजेंद्र गुर्जर, भरत सिंह भाटी, प्रेम कुमार ,अजय ,विकास, अर्जुन ,पूनम सिंह, विशाल ,मनीषा ,राकेश,योगेश
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments