![]()
ब्यावर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
ब्यावर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जाखड़
विरोध प्रदर्शन चांग गैट, ब्यावर से शुरू हुआ। इसमें एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “तानाशाही सरकार मुर्दाबाद” और “विनोद जाखड़ को रिहा करो” जैसे नारे लगाए, जिससे प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।
इस प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत, प्रदेश नेत्री गंगा रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव भुवनेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ऋषि लांबा, हिमांशु शर्मा, राजपाल गहलोत, नरेंद्र बोहरा, गौरव फुलवारी, दरियाव काटात, निजामुद्दीन काटात, रवि प्रकाश देवासी, अजित काटात, अजाज लम्बिया, विकास चौहान, प्रिंस शर्मा, इशु राठौर, नफीक कुरैशी, राहुल देवासी, अजहर, अरबाज, भगवान खटीक, राहुल खोरवाल, धीरज सोलंकी, राकेश देवासी, प्रदीप मेघवाल, नेमाराम मेहरा, हितेश पडियार और मुकेश तिगाया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदर्शन के समापन पर एनएसयूआई नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक विनोद जाखड़ और उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments