☜ Click Here to Star Rating


काफी कोशिशों के बाद 37 साल के युवक बकुल की शादी हुई। बहुत खुश था, क्योंकि दुल्हन उसकी पसंद की थी। सिरोही का बकुल महाराष्ट्र (पुणे) में काम करता है। अजमेर में शादी हुई। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को भी अपने साथ पुणे ले गया।

.

वहां जाते ही डरावना सच सामने आ गया। दुल्हन के पेट पर प्रेग्नेंसी मार्क्स थे। बकुल ने सख्ती से पूछा तो दुल्हन ने कबूल कर लिया कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। एक बेटी हुई थी, जिसकी मौत हो गई। सच सामने आने के बाद बकुल उसे लेकर वापस अजमेर आ रहा था। चलती ट्रेन से लुटेरी दुल्हन फरार हो गई।

भास्कर ने मामले में पड़ताल की तो दो दलालों का वीडियो सामने आया। खुलासा हुआ कि अजमेर में शादी कराने के नाम पर लूटने का पूरा नेटवर्क सक्रिय है। दलाल बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लड़कियां लाते हैं। शादी के बदले में लड़के वालों से लाखों रुपए वसूले जाते हैं।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

दलालों की बातचीत का वीडियो। एक दलाल कमल बकुल की शादी कराने में भी शामिल था।

दलालों की बातचीत का वीडियो। एक दलाल कमल बकुल की शादी कराने में भी शामिल था।

सिरोही का बकुल कुमार महाराष्ट्र में काम करता है। शादी नहीं हो रही थी। बकुल अपने भाई के पास अजमेर आया। बकुल का भाई सुभाष अजमेर में ड्राइवर है। उसने अपने एक साथी ड्राइवर से भाई की शादी के लिए किसी लड़की के बारे में बताने के लिए कहा।

इसी दौरान उसके पास किशनगढ़ निवासी महेंद्र का नंबर आया। बकुल के परिवार की बात महेंद्र से हुई। महेंद्र अपने दो साथियों कमलेश और कमल के साथ उन्हें एक लड़की दिखाने आया। वह लड़की परिवार को पसंद नहीं आई। इसके बाद परिवार वापस लौट गया।

कुछ दिनों बाद महेंद्र, कमलेश और कमल फिर से बकुल के परिवार से संपर्क करने लगे। सीधे उसके भाई सुभाष के घर अजमेर पहुंच गए। वहां उन्होंने परिवार को तीन-चार लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं। इन्हीं में एक लड़की सुलोचनी थी, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। फोटो बकुल को पसंद आ गई। दलालों ने भरोसा दिलाया कि सुलोचनी से उसकी शादी करा देंगे।

बात पैसों तक पहुंची। बकुल ने महेंद्र और कमल के अकाउंट में करीब 2.20 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके अलावा 1100 रुपए एक अन्य लड़की के अकाउंट में भी जमा करवाए गए। दलालों ने बकुल को आश्वासन दिया कि सब कुछ कानूनी तरीके से होगा।

आर्य समाज के जरिए शादी इसके बाद लड़की का परिवार अजमेर आ गया। यहां कोर्ट में कागज तैयार करवाए गए। फिर आर्य समाज मंदिर में शादी करवा दी गई। शादी में मौजूद लड़की का पिता, भाई और दलाल सब मिले हुए थे। शादी के बाद बकुल दुल्हन को लेकर अपने गांव गया और फिर पुणे चला गया।

बकुल की शादी की फोटो। लड़की का पूरा परिवार दलालों से मिला हुआ था।

बकुल की शादी की फोटो। लड़की का पूरा परिवार दलालों से मिला हुआ था।

वडोदरा स्टेशन से फरार हो गई दुल्हन पुणे पहुंचते ही बकुल की भाभी ने दुल्हन के पेट पर कुछ निशान देखे। निशान देखकर उसे संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत बकुल से कहा कि ये निशान गर्भावस्था के बाद बनते हैं। किसी नई दुल्हन के शरीर पर कैसे हो सकते हैं।

इस पर जब बकुल ने सुलाेचनी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसकी शादी 7 साल पहले हो चुकी थी। उसकी एक बच्ची भी थी, जिसकी मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, उसने बताया कि उसका जयपुर में एक बॉयफ्रेंड है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। परिवार वालों ने जबरन पैसे लेकर उसकी शादी बकुल से करवा दी।

सच्चाई सामने आने के बाद बकुल ने तुरंत अजमेर लौटने का निर्णय लिया। उसके साथ उसकी भाभी और दुल्हन भी ट्रेन में थीं। सुबह करीब चार बजे वडोदरा स्टेशन पर बकुल की नींद खुली तो दुल्हन गायब थी। वह अपने साथ सोने-चांदी के गहने, हजारों रुपए नकद और कपड़े भी ले गई थी। बकुल ने तुरंत वहीं स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाई।

सच सामने आने के बाद बकुल लुटेरी दुल्हन को लेकर अजमेर लौट रहा था, लेकिन वो रास्ते में फरार हो गई।

सच सामने आने के बाद बकुल लुटेरी दुल्हन को लेकर अजमेर लौट रहा था, लेकिन वो रास्ते में फरार हो गई।

मुकदमे में फंसाने की धमकी दी बकुल के एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह का आरोप है कि इस घटना के बाद बकुल और उसके परिवार ने महेंद्र चौधरी, कमलेश और कमल से संपर्क किया। शुरुआत में उन्होंने कहा कि वे पैसे वापस करवा देंगे। बाद में उनके तेवर बदल गए। उन्होंने बकुल को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अब भी लगातार बकुल और उसके परिवार को धमकाया जा रहा है।

सिविल लाइंस थाना हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण ने बताया कि बकुल कुमार की रिपोर्ट पर सुलोचनी यादव, उसके पिता, भाई सहित दलाल महेंद्र चौधरी और कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में कितने और लोग शामिल हैं और अब तक कितनी शादियां इस तरह करवाई गई हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।

वीडियो कॉल में दलाल कमल कह रहा है कि ऑनलाइन पैसे लेकर गलती कर दी।

वीडियो कॉल में दलाल कमल कह रहा है कि ऑनलाइन पैसे लेकर गलती कर दी।

दलालों की बातचीत का वीडियो मामले में पड़ताल के दौरान भास्कर के हाथ एक वीडियो लगा है, जिसमें दोनों दलाल वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। इसमें दलाल कमल कह रहा है कि उसने शादी करवाने के लिए 1.20 लाख रुपए लिए थे। वह यह भी कह रहा है कि 65 हजार आगे दिए और 55 हजार किराया-भाड़ा लगा। उसने यह भी माना कि ऑनलाइन पैसे लेकर गलती हो गई।

दूसरा दलाल मुकेश उसे चेतावनी देता है- अब तुझे कोई वकील भी नहीं बचा पाएगा। इस केस में महेंद्र चौधरी की गिरफ्तारी जरूरी है। अजमेर के सारे दलाल जेल में जा रहे हैं, तू भी फंस जाएगा।

बातचीत में यह भी सामने आया कि छत्तीसगढ़ इन दलालों के लिए सबसे बड़ा ठिकाना है। वहां से आसानी से लड़कियां लाकर सौदा किया जा सकता है।

अजमेर में शादी कराने के नाम पर लूटने का पूरा नेटवर्क सक्रिय है। दलाल बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लड़कियां लाते हैं। शादी के बदले में लड़के वालों से लाखों रुपए वसूले जाते हैं। रकम का बड़ा हिस्सा दलाल रख लेते हैं और थोड़ा-बहुत हिस्सा लड़की के परिवार को दे दिया जाता है। शादी के कुछ दिन बाद लड़की गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading