जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में 13 अगस्त को प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 750 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने एनईपी 2020 के अंतर्गत शुरू किए गए नए कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। छात्राओं को शिकायत निवारण, रैगिंग विरोधी और आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

प्राध्यापिकाओं ने थियेटर क्लब के माध्यम से लघु नाटक प्रस्तुत कर कॉलेज के नियमों से छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स और सेंटर्स की जानकारी दी गई। प्राध्यापिकाओं ने थियेटर क्लब के माध्यम से लघु नाटक प्रस्तुत कर कॉलेज के नियमों से छात्राओं को अवगत कराया। नृत्यम क्लब की छात्राएं ख्याति और मानसी ने नृत्य प्रस्तुति दी।
उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर ने विभिन्न छात्र गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मा यादव और सुश्री भव्या पुरी ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments