![]()
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली में ‘मीडिया कानून और नैतिकता’ पुस्तक का विमोचन किया।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली में ‘मीडिया कानून और नैतिकता’ पुस्तक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय और डॉ. शिशिर कुमार सिंह की ओर से लिखित यह पुस्तक एआई युग में मीडिया के बदलते स्वरूप पर केंद्रित है।
पुस्तक का शीर्षक ‘मीडिया कानून और नैतिकता: एक समकालीन परिप्रेक्ष्य, 2025’ है। यह डिजिटल युग में मीडिया के कानूनी और नैतिक पहलुओं की व्यापक जानकारी प्रस्तुत करती है। विमोचन के अवसर पर मेघवाल ने कहा कि यह पुस्तक मीडिया की जवाबदेही के मानकों को स्पष्ट करेगी।
पुस्तक में मानहानि कानून और बौद्धिक संपदा कानून की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और सूचना का अधिकार अधिनियम पर भी प्रकाश डाला गया है। डेटा संरक्षण कानून और भारतीय डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
पुस्तक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मीडिया नैतिकता पर केंद्रित है। इसमें पत्रकारों के लिए मूल नैतिक सिद्धांतों की रूपरेखा दी गई है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments