![]()
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने ली जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक।
हनुमानगढ़ में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन, भूमि विहीन समितियों को भूमि उपलब्ध करवाने एवं आगे की विस्तृत कार्य
बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर नवीन समितियों के गठन की कार्यवाही की जाए। सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण ने जानकारी दी कि जिले की 21 ग्राम पंचायतों में नई समितियों का गठन किया जाना है, जिनमें से सात का सर्वे कर रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है।
इन शिविरों में भूमि विहीन समितियों के लिए भूमि का चिह्नांकन और आवंटन की प्रक्रिया भी संपन्न होगी। बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण पर भी चर्चा की गई, जिस पर जिला कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने पराली प्रबंधन को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेलर मशीनें कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए उपयोगी साधन हैं, जिनसे प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ पराली का समय पर निपटारा संभव होगा।
बैठक में जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, डी.डी.एम. नाबार्ड दयानंद, कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद यादव, सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नरेश शुक्ला, डेयरी प्रतिनिधि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments