जयपुर | एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर कैंपस में शनिवार को नीट-यूजी 2025 काउंसलिंग के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों को बारिश के पानी से बचाने के लिए पूरे कॉरिडोर में टेंट लगाया, जिससे अभ्यर्थी और अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। खास ब
नीट -यूजी चेयरमैन डॉ.राकेश जैन और को-चेयरमैन डॉ.बी.एल.कुमावत के अनुसार तीन दिन में करीब 2500 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन करा चुके है। डॉ.जैन ने बताया कि रविवार को ज्यादा अभ्यर्थियों के आने की संभावनाओं को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए है। बाहर से आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था महाराजा कॉलेज में रखी है।
भास्कर में शनिवार को दस्तावेज सत्यापन कर रहा स्टाफ सीट से गायब, अभ्यर्थी नाराज, अनाउंस पर लौटे शीर्षक से खबर प्रकाशित की है, जिसमें बारिश के समय व्यवस्था बिगड़ने का उल्लेख किया। खबर के बाद मेडिकल शिक्षा विभाग चेता। राजमेस और निजी कॉलेजों के स्टाफ को व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments