NDPS के मामले में एक अंडर ट्रायल कैदी का अंतरिम जमानत की डेट खत्म होने के बाद भी जेल नहीं पहुंचने पर जिला जेल के अधीक्षक की ओर से जेल प्रहरी ने थाना कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। जेल में कैदी को 20 सितंबर को 10 बजे पहुंचना था लेकिन रात तक इंतजार
जेल अधीक्षक नरेंद्र स्वामी के आदेश पर मुख्य जेल प्रहरी टोंक निवासी राजेंद्र पुत्र गोपाल लाल ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि थाना CBN की कार्रवाई के दौरान साल 2024 से NDPS के मामले में मंडोर, जोधपुर निवासी संजय घेवर राम विश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। संजय साल 2024 से ही जेल में ही बन्द होकर अंडर ट्रॉयल था। उसने हाईकोर्ट जोधपुर में जमानत को लेकर अर्जी डाली थी। जिसके बाद 19 अगस्त को बंदी को जमानत देने का न्यायालय का आदेश मिला।

20 सितंबर को पहुंचना था जेल लेकिन नहीं आया कैदी
जमानत के आदेश के बाद उसे 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 तक 30 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया लेकिन उसे पाबंद किया गया था कि उसे अंतरिम जमानत पर जाते और आते समय थाना मंडोर में हाजरी देनी होगी और 20 सितंबर के सुबह 10 बजे से पहले जेल पहुंचना होगा। लेकिन बंदी 10 बजे तक जेल नहीं पहुंचा। रात तक इंतजार करने पर भी कैदी के ना लौटने पर उसे फरार घोषित कर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments