![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की शिव पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर अभियान के तहत 15 माह से एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड 10 हजार रुपए का इनामी है। थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है। आरोपी 282 किलोग्राम डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरार
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- 17 मई 2024 को शिव पुलिस 282 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किए थे। मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाला आरोपी लाधुसिंह पुत्र सुजानसिंह निवासी मोगेराई चोचरा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशें दी लेकिन पुलिस की भनक लगने पर भागने में सफल हो गया। एसपी बाड़मेर ने इस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।
सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाधुसिह को डिटेन करने के लिए निरंतर प्रयास करते हुए उसके रहने, छुपने आने-जाने के संबंध में विशेष जानकारी जुटाई गई। पुलिस को तकनीकी के आधार पर सूचना मिली थी कि आरोपी भीयाड़ में है। पुलिस ने उसको वहां पर दबिश देकर लाधुसिंह को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में सूचना अधिकारी कांस्टेबल जबरसिंह की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा कांस्टेबल कुंभाराम, देराजराम कार्रवाई में शामिल रहें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments