![]()
कैला देवी मंदिर में सोमवार से शारदीय नवरात्रि मेले का आगाज होगा।
करौली के कैला देवी मंदिर में सोमवार से शारदीय नवरात्रि मेले का आगाज होगा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी किशन पाल सिंह के अनुसार, मेले के दौरान कस्बे में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है। कालीसिल घाट पर साफ-सफाई के साथ गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
कैला देवी डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस जाब्ता दो दिन पहले से ही तैनात है। मेले में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और दो पुलिस उपाधीक्षक की निगरानी में 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 20 एसडीआरएफ के जवान भी मौजूद रहेंगे। कई स्थानों पर स्थायी चौकी बनाई गई है।
मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के तहत घट स्थापना के साथ सत चंडी पाठ, भैरव स्तोत्र और विशेष पूजन का आयोजन होगा। करीब डेढ़ दर्जन आचार्य और पंडित मिलकर देवी स्तोत्र का जाप करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments