जयपुर | होटल हयात में राजस्थान का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट समिट द ग्लोबल क्रेस्ट अवॉर्ड्स ऑर्गेनिक फंडिंग द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से स्टार्टअप्स, निवेशक और नीति-निर्माता शामिल हुए।
.
ऑर्गेनिक फंडिंग की चेयरवुमन संजू सचदेव ने भरोसेमंद निवेश की ज़रूरत पर बल दिया, जबकि मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा ने स्टार्टअप्स को भविष्य का सामाजिक-आर्थिक आधार बताया।
एमडी पंकज आनंद और को-फाउंडर नवीन शर्मा ने इसे पूंजी से आगे बढ़कर रिश्तों का मंच बताया। पिचिंग सत्र में टेक्नोलॉजी, फिनटेक, ऑटोमोबाइल, पर्यावरण और डिज़ाइन क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने नवाचार प्रस्तुत किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments