जयपुर में जन्माष्टमी उत्सव को खास बनाने के लिए इस बार एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। 17 अगस्त रविवार को होटल प्राइम सफारी में ‘नटखट कान्हा 2025’ नाम से मदर–किड रैंप वॉक शो का आयोजन होने जा रहा है। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शो में शहरभर
आयोजक राघव गोयल ने बताया कि इस शो की सबसे खास बात यह है कि मां अपने बच्चों को बाल कृष्ण और राधा के रूप में तैयार कर उनके साथ रैंप वॉक करेंगी। मंच पर यशोदा-कन्हैया और राधा-कृष्ण की झलक देखने को मिलेगी।

‘नटखट कान्हा 2025’ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की ओर से प्रैक्टिस सेशन का आयोजन किया गया।
विजेताओं को इनाम और सभी को मिलेगा गिफ्ट
प्रतियोगिता में विजेताओं को कैश प्राइज और साइकिल दी जाएगी। वहीं सभी प्रतिभागियों के लिए गिफ्ट भी रखे गए हैं। साथ ही, मौके पर इंस्टेंट फोटोशूट की सुविधा रहेगी जिसमें हर प्रतिभागी को फ्रेम के साथ फोटो मिलेगा।
शो के दौरान विशेष रास लीला परफॉर्मेंस और किड्स ट्रुप एक्ट पेश किया जाएगा। इसमें राधा-कृष्ण थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। इसके अलावा फैशन इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्रिटी जज प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे और कार्यक्रम का संचालन सेलेब्रिटी एंकर करेंगे।

मां के साथ मंच पर अलग-अलग एज ग्रुप के छोटे कान्हा रैंप पर नजर आएंगे
वृंदावन थीम डेकोर और फूड स्टॉल्स भी
राघव ने बताया- इवेंट स्थल को वृंदावन थीम पर सजाया जाएगा। साथ ही फूड स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को उत्सव जैसा माहौल मिल सके।
यह आयोजन 12 साल तक के बच्चों और उनकी माताओं के लिए रखा गया है। जन्माष्टमी के इस खास मौके पर जयपुर में मां और बच्चों का यह अनोखा रैंप वॉक शो आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments