☜ Click Here to Star Rating


विद्यालय प्रांगण देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से सजा हुआ था।

पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, जयपुर में गुरुवार को संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से सजा हुआ था।

.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित चेयरमैन कर्नल पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त माधो सिंह और जयपुर संभाग के सहायक आयुक्त विकास गुप्ता मौजूद थे। प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

कला उत्सव एवं 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत 16 विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कला उत्सव एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत 16 विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कला उत्सव एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत 16 विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें समूह गान, नृत्य, थियेटर और पारंपरिक कहानी प्रस्तुति शामिल हैं। साथ ही प्रदर्शनी, विजुअल आर्ट, पेंटिंग और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां हुई। समूह ऑर्केस्ट्रा और वाद्य एकल प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई।

इस वर्ष असम को जयपुर संभाग का पेरेंटल स्टेट चुना गया है। कार्यक्रम में असम की पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य और कला का विशेष प्रदर्शन किया गया। संभाग के 9 संकुल से छात्र-छात्राएं इस आयोजन में शामिल हुए। अजमेर, बीकानेर, कोटा, जयपुर, सूरतगढ़, जैसलमेर, अलवर, उदयपुर और करौली के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कर्नल पीयूष मिश्रा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियां उनकी कला प्रतिभा का प्रमाण हैं। साथ ही ये भारत की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को भी प्रकट करती हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading