रिटायर्ड कैप्टन महेंद्र सिंह, जिसके साथ लूटपाट हुई
हरियाणा के नारनौल में एक थार सवार युवकों द्वारा एक गाड़ी को रास्ते में रोककर आर्मी से रिटायर कैप्टन के साथ मारपीट करने तथा उसकी पत्नी का मंगलसूत्र छिनने का मामला सामने आया है। इस बारे में राजस्थान के रिटायर्ड आर्मी कैप्टन ने पुलिस में शिकायत दी है। शि
पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के झुंझुनूं जिला के गांव बड़ी पचेरी निवासी रिटायर्ड कैप्टन महेंद्र सिंह ने बताया कि बीते कल वह अपनी कार में अपनी पत्नी व महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली निवासी एक युवक के साथ बैठकर झगड़ाेली में शोक सभा में बैठकर जयपुर के लिए जा रहे थे। रास्ता भूलने के कारण वह नांगल चौधरी के गांव अकबरपुर से भुंगारका की ओर चल दिए। जिस पर उन्होंने सामने से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर से रास्ता पूछने की कोशिश की, तो एक थार गाड़ी ड्राइवर ने पीछे से हार्न बजाया।

इस गाड़ी से जा रहा था रिटायर्ड कैप्टन
मंगलसूत्र व चूड़ी ले गए
इस पर उसने अपनी गाड़ी साइड में कर दी। जिसके बाद थार गाड़ी में सवार युवक ने उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने गाड़ी में बैठे बैठे ही उसकी पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिया। वहीं हाथ की सोने की चूड़ियां भी ले गए। जिसके बाद वे सरकारी अस्पताल में गए तथा थाने में जाकर थार सवार युवकों के खिलाफ शिकायत दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments