☜ Click Here to Star Rating


जयपुर के शहीद स्मारक पर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा रविवार को अपने समर्थकों पर ही नाराज हो गए। इस दौरान मीणा ने अपने समर्थकों को लात और चांटे मार दिए। इससे वहां मौजूद लोग भी सकते में आ गए।

.

दरअसल, जयपुर के शहीद स्मारक पर नरेश मीणा पिछले तीन दिनों से झालावाड़ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। रविवार को अनशन के दौरान नरेश मीणा अकेले बैठे थे। वहीं, उनके कुछ समर्थक नजदीक ही पेड़ की छांव में जाकर बैठ गए। इस दौरान नरेश मीणा ने अपने समर्थकों को बुलाया। लेकिन जब समर्थक उनके पास नहीं पहुंचे। तब नरेश मीणा गुस्से में समर्थकों के पास गए और उन्हें पीट दिया।

इस विवाद पर नरेश मीणा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- मैं आमरण अनशन पर बैठा हूं। लेकिन मेरे समर्थक पेड़ की छांव में बैठे थे। मैंने अपने समर्थकों को बार-बार बुलाया, लेकिन वे नहीं उठे। इसके बाद मैंने कुछ को चांटे तो कुछ तो लात मारी, यह मेरा तरीका है, मैं इसी अंदाज में काम करता हूं।

नरेश मीणा में रविवार दोपहर में अपने समर्थकों को पीटकर नाराजगी जाहिर की।

नरेश मीणा में रविवार दोपहर में अपने समर्थकों को पीटकर नाराजगी जाहिर की।

युवक बोला- मेरी गलती थी

नरेश मीणा से थप्पड़ खाने वाले मुकेश ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आज मेरी गलती थी। मैं पेड़ की छांव में बैठा था। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। जो लोग इस थप्पड़ पर विवाद करना चाह रहे हैं। वह लोग बेवजह विवाद पैदा ना करें। अगर नरेश मीणा मेरी जान भी ले लेंगे, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी।

SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा चर्चा में आए थे।

SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा चर्चा में आए थे।

बता दें कि कि नरेश मीणा पहले भी SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने की घटना से सुर्खियों में आ चुके हैं। फिलहाल वह शुक्रवार से जयपुर के शहीद स्मारक पर झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। सोमवार को नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकालेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading