![]()
राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने जेल प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य भर के 34 जेल प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव की सबसे अहम बात यह है कि इन 34 अधिकारियों में से 30 को पदोन्नति (प्रमोशन) भी दी गई है।
यह बदलाव लंबे समय से विचाराधीन था, जिसे अब लागू कर दिया गया है। अब चित्तौड़गढ़ जेल को भी नया प्रभारी मिलेगा। जेल अप अधीक्षक निरंजन शर्मा को अब झालावाड़ लगाया गया। जबकि चूरू के उप अधीक्षक को चित्तौड़गढ़ लगाया गया हैं।
चित्तौड़गढ़ के निरंजन शर्मा का प्रमोशन, झालावाड़ जेल में अधीक्षक की जिम्मेदारी
इस ट्रांसफर लिस्ट में चित्तौड़गढ़ जेल के उप अधीक्षक निरंजन शर्मा को अब प्रमोशन देकर झालावाड़ जेल का अधीक्षक बनाया गया है। निरंजन शर्मा की कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। झालावाड़ जेल का प्रशासन अब उनके नेतृत्व में होगा।
चूरू के नरेंद्र स्वामी को चित्तौड़गढ़ की कमान
निरंजन शर्मा के स्थान पर अब चित्तौड़गढ़ जेल के अधीक्षक के रूप में चूरू जेल के उप अधीक्षक नरेंद्र स्वामी को नियुक्त किया गया है। उनका भी ट्रांसफर प्रमोशन के साथ हुआ है। नरेंद्र स्वामी एक सुलझे हुए और अनुशासित अधिकारी माने जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा जिन 34 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें से 30 को प्रमोशन दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments