☜ Click Here to Star Rating



नागौर के बरवाली गांव में मकराना के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक में काम के श्रेय लेने की होड़ में बहस हो गई। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला और बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार मौजूद थी। विवाद को ग्रामीणों ने शांत करवाया।

.

दरअसल, गांव बरवाली में मकराना के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक में काम के श्रेय लेने की होड़ में बहस हो गई। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला और बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार मौजूद थी।

मंच पर ही उलझ गए विधायक और पूर्व विधायक

बरवाली से ज्यावली नाडी स्थित चतुरदास महाराज के मंदिर तक मिसिंग लिंक सड़क योजना के तहत बनी सड़क के लोकार्पण समारोह में सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला और बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की मौजूदगी में मंच पर मकराना के वर्तमान विधायक जाकिर हुसैन गैसावत व पूर्व विधायक श्रीराम भींचर विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में आपस में उलझ गए।

विधायक गैसावत ने बात की शुरुआत की और कहा कि विकास कार्यों की अभिशंषा कोई भी करे मगर विधानसभा में कोई भी विकास कार्यों की घोषणा होती है तो वो विधायक की तरफ से होती है।

तभी मंच पर बैठे पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने उन्हें टोकते हुए उन्हें गुमराह नहीं करने को कहा। पर विधायक गैसावत ने उन्हें चुपचाप बात सुनने की नसीहत दे डाली।

विधायक बोले- पूर्व ‌विधायक टोका-टाकी करने लगे

इस घटनाक्रम को लेकर विधायक जाकिर हुसैन गेसावत का कहना है कि बजट घोषणा में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को दस-दस सड़कें दी थी। तब उन्होंने विधायकों से प्रस्ताव मांगे तो मैंने इस सड़क की अभिशंसा करते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। यह सड़क पिछले बजट घोषणा में मेरे प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई थी। यही बात मैंने आज मंच से कही तो पूर्व विधायक टोका टोकी करने लग गए।

पूर्व विधायक बोले- मिसिंग लिंक सड़क थी

मामले को‌ लेकर पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने कहा कि यह सड़क मिसिंग लिंक सड़क थी। जिसका प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री द्वारा मांगे जाने पर भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर की लेटर पैड पर लिख कर दिया गया उसी आधार पर यह सड़क सेक्शन हुई थी। जब सीएम ने तय कर दिया कि जिस विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी होगा वो चाहे जीते या हारे वही सरकार का प्रतिनिधि होगा। उसी की अभिशंसा पर विकास कार्य होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading