नगर परिषद की टीम ने किए अतिक्रमण को किए ध्वस्त।
बाड़मेर नगर परिषद की टाउनशिप कॉलोनी में हॉस्पिटल, पार्क सहित अन्य सुविधाओं के लिए छोड़ी गए भूखंड पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से किए अतिक्रमण को तोड़ा गया। वहीं टीम ने नगर परिषद का बोर्ड भी
दरअसल, टाउनशिप कॉलोनी बाड़मेर नगर परिषद ने 2008-09 में डवलप करके बेची थी। उस समय नगर परिषद ने कॉलोनी में अन्य सुविधाओं के लिए जमीन चिह्नित कर छोड़ दी थी। लेकिन अब उन जमीन पर अतिक्रमण कारी कब्जा कर रहे है। सुबह भूखंड पर अतिक्रमण से कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को सूचना दी गई। इसके बाद टीम मौके पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंची।

टाउनशिप में लोगों ने जगह-जगह अतिक्रमण, सूचना पर नगर परिषद ने की कार्रवाई।
बोले- रोड पर कब्जा कर गेट लगाए
टाउनशिप समिति के अध्यक्ष अमृतलाल धनदे सुबह सूचना मिली थी कि स्कूल के पास खाली सरकारी जमीन पर कुल लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। कल उस जगह पर पत्थर डाले गए थे। तब मैंने आयुक्त को अतिक्रमण की सूचना दी थी। सुबह भी जेसीबी से काम चल रहा है। नगर परिषद से टीम भेजी गई है। अतिक्रमण को हटा दिया है। यहां पर नगर परिषद का बोर्ड लगा दिया है। लोगों ने 60 फीट की रोड पर कब्जा करके गेट लगा दिए। अतिक्रमण करने वाले लोग अलग-अलग है।
नगर परिषद का बोर्ड लगाया
नगर परिषद जमादार भगवान दास ने बताया- टाउनशिप पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर मौके पहुंची। किसी ने यहां पर पत्थर डाल दिए थे। अतिक्रमण तोड़कर पत्थरों को इकट्ठा कर लिया है। नगर परिषद संपति का बोर्ड लगा दिया है। फिलहाल एक नाम सामने आया लक्ष्मण वडेरा का आया है। तब उनको कहा गया कि आपके जो भी दस्तावेज है वो नगर परिषद में आ जाए। हम अतिक्रम करने वालों को चिह्नित कर रहे है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments