![]()
सरमथुरा कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज ने तिरंगा यात्रा निकाली।
सरमथुरा कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत अग्रवाल धर्मशाला पनिहारी गेट से हुई। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख स्थान सत्ती का चौक, बिलाल मस्जिद, बाड़ी रोड, महाकालेश्वर रोड, हॉस्पिटल रोड, पुराना बस स
यात्रा के दौरान युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद किया।
समाज के लोगों ने तिरंगे के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिस तरह मां की गोद में बच्चा सुरक्षित रहता है, उसी तरह तिरंगे के नीचे हर भारतवासी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में शगीरुद्दीन, जलालुद्दीन खान, आजाद खान, भुट्टो खान, अनवर खान, मुजाहिद खान, जाहिद खान, फिरोज खान, शराफत खान, फारुख हाफिज, आमिर खान, कय्यूम खान सहित मुस्लिम समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
कंटेंट नाहर सिंह चौहान सरमथुरा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments