☜ Click Here to Star Rating



बीदासर में पुलिस को लेकर सांसद बेनीवाल के विवादित बयान पर आईजी हेमंत शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात।

बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। चूरू पुलिस लाइन में गुरुवार को उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया है।

.

मामला बीदासर का है, जहां तेजा दशमी की रात तीन बजे एक कार्यक्रम के दौरान सांसद बेनीवाल ने पुलिस अधिकारी को मंच से नीचे उतार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बेनीवाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आधे पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे हैं।

आईजी शर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी जिम्मेदार व्यक्ति को बिना साक्ष्य के आरोप नहीं लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। सांसद ने कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी थी कि अगर वे वहां से नहीं गए तो पटककर मेडिकल करवाएंगे।

आईजी ने कहा कि पुलिस पर इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading