राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) में फिल्म डिवीजन सेल का गठन किया गया।
राजस्थान में फिल्म टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और स्थानीय फिल्म उद्योग के समग्र विकास के उद्देश्य से राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) में फिल्म डिवीजन सेल का गठन किया गया। यह फैसला चैम्बर भवन में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक
बैठक में सोमेंद्र हर्ष ने फिल्म सेल के उद्देश्यों और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। साथ ही रवीन्द्र उपाध्याय, अनमोल अग्रवाल, सिद्धार्थ शर्मा, पंकज वाधवानी और अंशु हर्ष को फिल्म डिवीजन सेल का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।

रवीन्द्र उपाध्याय, अनमोल अग्रवाल, सिद्धार्थ शर्मा, पंकज वाधवानी और अंशु हर्ष को फिल्म डिवीजन सेल का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस सेल का मुख्य लक्ष्य राजस्थान को एक आकर्षक फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और मारवाड़ी, मेवाड़ी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करना है।
बैठक ये लिए गए निर्णय
- स्थानीय फिल्म उद्योग का विकास – फिल्मों के निर्माण, वितरण और प्रदर्शन को बढ़ावा, साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में प्रोडक्शन को प्रोत्साहन।
- फिल्म निर्माताओं व कलाकारों को सहयोग – शूटिंग, परमिशन, संसाधन उपलब्ध कराने और स्टूडियो व प्रोडक्शन हाउस विकसित करने की योजना।
- राज्य सरकार से समन्वय – फिल्म नीति, सब्सिडी, टैक्स रियायतों और परमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने पर काम।
- फिल्म संस्कृति का संवर्धन – राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) जैसे आयोजनों के जरिए फिल्म संस्कृति को बढ़ावा।
- उभरती प्रतिभाओं को मंच – स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के लिए ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन।
- लोक संस्कृति व विरासत का संरक्षण – राजस्थान की कला, संगीत और कहानियों को फिल्मों के माध्यम से प्रचारित करना।
- बाहरी प्रोडक्शन हाउस को आकर्षित करना – जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर जैसे लोकेशनों पर शूटिंग के लिए सहयोग।
- सिनेमाघरों व वितरण व्यवस्था का विकास – स्थानीय फिल्मों को अधिक स्क्रीन स्पेस और आधुनिक थिएटर्स की संख्या बढ़ाना।
बैठक में यह सहमति बनी कि राजस्थान की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व को सिनेमा के माध्यम से दुनिया के सामने लाकर राज्य को फिल्म निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments