श्रीगंगानगर| कोतवाली थाना क्षेत्र में आरजीबीसी बिल्डिंग स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी एक युवक की बाइक चोरी हो गई। गांव 5सी छोटी निवासी अंकित कुमार (22) ने इस संबंध में गुरुवार को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अंकित कुमार ने बताया कि वह हर रो
.
कोचिंग के बाद दोपहर करीब तीन बजे जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चुरा ली। अंकित ने बताया कि अपने स्तर पर बाइक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अज्ञात चोर की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments