☜ Click Here to Star Rating


AAO रामचंद्र(चश्मा लगाए हुए)और दलाल कमल कुमार कुमावत।

सीकर में आज जयपुर ग्रामीण एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सीकर में अतिरिक्त जिला परियोजना,समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता के AEN खुमाराम के लिए रिश्वत लेते उसके दलाल और ऑफिस के ही AAO को गिरफ्तार किया है। हालांकि AEN मौके से फ

.

जयपुर ग्रामीण एसीबी के एडिशनल एसपी सुनील सिहाग ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म के द्वारा सीकर के देवास गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कमरों का निर्माण किया था। जिसकी बकाया राशि 27 लाख रुपए को पास करने की एवज में AEN खुमाराम द्वारा 60 हजार और AAO रामचंद्र द्वारा 45 हजार रुपए की मांग की जा रही है।

कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम।

कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम।

इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसके बाद आज मामले में AEN खुमाराम के दलाल कमल कुमार कुमावत(प्राइवेट व्यक्ति) और कार्यालय के AAO रामचंद्र को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कमल कुमार कुमावत को 60 हजार रुपए और AAO रामचंद्र को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। AEN खुमाराम कार्रवाई की भनक लगने के चलते फरार हो गया। जिसकी अब तलाश की जा रही है।

बता दें कि कमल कुमार कुमावत सीकर में ईमित्र सेंटर चलाता है। जो डिपार्टमेंट से जुड़े ऑनलाइन टेंडर जैसे काम भी करता था। ऐसे में वह AEN खुमाराम और अन्य लोगों के संपर्क में था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading