सीकर के योजना नगर में सुबह छाई धुंध।
सीकर में 2 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से हुई बारिश के बाद आज सुबह मौसम में बड़ा बदलाव आया। आज सुबह सीकर में ज्यादातर इलाकों में धुंध छाई रही। सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक रह गई। साथ ही अब सीकर में सुबह और रात के समय सर्दी
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.5 और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

शहर के बाहरी एरिया में धुंध ज्यादा रही। विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही।
मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश के बाद धुंध इसलिए आती है क्योंकि नमी से भरपूर हवा ठंडी सतह से टकराती है। जिससे जलवाष्प ठंडी होकर पानी की छोटी-छोटी बूंद में बदल जाती है और फिर धुंध बनती है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 9 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने वाला है। ज्यादातर समय धूप निकली रहेगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। एक सप्ताह प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments