☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर में बुधवार शाम मूसलाधार बारिश के बाद रेलवे स्टेशन पर भरा पानी।

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर धीमा पड़ने से अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत मिली है। बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम ​केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के जिलों में मानसून के

.

वहीं जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार को हुई भारी बारिश को लेकर आज स्कूलों की छुट्टी कर दी है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने 28 अगस्त (गुरुवार) को सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्टूडेंट्स के लिए अवकाश घोषित किया है। भारी बारिश से हुए जलभराव को देखते हुए कलेक्टर ने यह निर्णय लिया।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, उदयपुर, करौली, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, राजसमंद समेत अन्य जिलों में बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बरसात उदयपुर के सलूंबर में 34MM बरसात दर्ज हुई।

चित्तौड़गढ़ के भदेसर में 30, भरतपुर में 29, उच्चैन में 23, अजमेर के सरवर में 30, जवाजा में 27, बारां के छबड़ा में 20, झुंझुनूं के खेतड़ी में 22, फलौदी के बाप में 27, प्रतापगढ़ के धरियावद में 20, राजसमंद के भीम में 15, झालावाड़ के मनोहरथाना में 19MM बरसात दर्ज हुई।

​मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, वनस्थली, दमोह (मध्य प्रदेश), पेण्ड्रा रोड (छत्तीसगढ़) होते हुए बंगाल की खाड़ी के पास बने वेलमार्क लो-प्रेशर एरिया तक गुजर रही है। उड़ीसा तट से सटे बंगाल की खाड़ी में एक वेलमार्क लो-प्रेशर एरिया बना है। जिसके पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से अगले 3-4 दिन उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के इलाकों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर 31 अगस्त तक जारी रहेगा।

अब तक 56 फीसदी ज्यादा बरसात

राजस्थान में मानसून अब तक औसत से 56 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 26 अगस्त तक 353.7MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 553.3 बरसात हो चुकी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading