☜ Click Here to Star Rating


मौन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पीएम मोदी की मां पर अपशब्द से आक्रोश, राहुल गांधी का पुतला फूंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर झुंझुनूं में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा ने शहीद स्मारक से लेकर कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और फिर कलेक्ट्रेट परिसर में

.

भारतीय संस्कृति के खिलाफ अपशब्द: जिला अध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की माता के लिए अपशब्द कहना न केवल असहनीय है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एक पुत्र के नाते किसी की मां पर की गई टिप्पणी पूरे देशवासियों को आहत करती है। राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। जब तक माफी नहीं मिलती, भाजपा का विरोध पूरे देशभर में जारी रहेगा।

कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

मौन रैली से लेकर पुतला दहन तक

भाजपा कार्यकर्ता शहीद स्मारक से मौन रैली के रूप में आगे बढ़े और कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। वहां पहुंचकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान “राहुल गांधी इस्तीफा दो”, “कांग्रेस मुर्दाबाद”, “मां का अपमान बर्दाश्त नहीं” जैसे नारे लगाए गए।

भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर प्रहार

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। परिवार पर निजी हमले करना राजनीति की संस्कृति को शर्मसार करता है। जनता इसका जवाब चुनाव में जरूर देगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुईं।

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुईं।

पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा ने कहा कि मोदी जी की माता पर टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। कांग्रेस की सोच हीनता से भरी हुई है और अब जनता उन्हें राजनीतिक मैदान से बाहर कर देगी।

भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमले कर रही है। राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन परिवार को घसीटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयानों को कभी सहन नहीं करेंगे।

शहीद स्मारक से निकली मौन रैली में शामिल हर्षणी कुलहरी ने कहा कि मां का अपमान पूरे देश का अपमान है, भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार विरोध जारी रहेगा।

शहीद स्मारक से निकली मौन रैली में शामिल हर्षणी कुलहरी ने कहा कि मां का अपमान पूरे देश का अपमान है, भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार विरोध जारी रहेगा।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ ने कहा कि युवा इस अपमानजनक बयान से आक्रोशित हैं। राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अगर कांग्रेस इस तरह की राजनीति करती रही तो आने वाले चुनावों में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक निकली मौन रैली में कमल कांत शर्मा ने कहा कि मां का अपमान सहन नहीं

शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक निकली मौन रैली में कमल कांत शर्मा ने कहा कि मां का अपमान सहन नहीं

कलेक्ट्रेट पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading