![]()
श्रीकरणपुर कस्बे के गांव 12 एफए में पानी की डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई।
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर कस्बे के गांव 12 एफए में शनिवार को पैर फिसलने से एक बच्चा पानी की डिग्गी में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए मां ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
श्रीकरणपुर थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया की मृतक बच्चा जश्नदीप (10) खेलते समय खेत में बनी एक सिंचाई डिग्गी में गिर गया। बेटे को पानी में डूबता देख मां अमनदीप कौर (28) ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई अधिक होने और तैरना न आने के कारण मां-बेटे दोनों ही पानी में डूब गए।
उसके बाद महिला का छोटा बेटा जब फोन पर बात कराने आया तो मां और बेटे को डिग्गी में तैरते देख शोर मचाया। स्थानीय ग्रामीण ने तुरंत दोनों के शव बाहर निकाल स्थानीय राजकीय अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीआई रामप्रताप वर्मा, एएसआई बाबू खान और पुलिस टीम पहुंची।
फिलहाल शवों को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी और रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवा कर दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द करेगी। डॉक्टरों ने बताया कि जब दोनों को अस्पताल लाया गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments