![]()
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गाजसर के पास तारानगर तिराहे पर बुधवार को बड़े सड़क हादसे की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि ये प्रशासन की ओर से किया गया मॉक ड्रिल था। बुधवार शाम करीब 4 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गाजसर के पास तार
इसमें 15 से 20 लोगों की मरने की संभावना जताई गई। कंट्रोल रूम ने संदेश मिलते ही आवश्यक सेवाओं को अलर्ट किया।
कलेक्टर व एसपी ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी टीमों के आगमन एवं आवश्यक उपकरणों का परीक्षण किया। आवश्यक सेवाओं के अधिकारियों ने दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और चिकित्सकीय उपचार का अभ्यास किया। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से हमने देखा कि विभाग किस प्रकार त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
एसपी जय यादव ने कहा कि मॉकड्रिल का आयोजन करना आपात सेवाओं के रिस्पांस टाइम का परीक्षण करना था ताकि सेवाओं को और बेहतर किया जा सके। इससे पहले हादसे की सूचना पर एडीएम, एएसपी, डीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमएचओ, नगर परिषद दमकल, सदर पुलिस थाना टीम, एंबुलेंस सेवाएं, आपदा प्रबंधन टीम आदि मौके पर पहुंचे और हताहतों को आवश्यक सहायता का अभ्यास किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments