![]()
कस्बे के एक स्कूल के खेल मैदान पर दौसा विधायक डीसी बैरवा ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें हर खुशी के मौके पर पौधरोपण करना चाहिए। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। इस दौरान उन्होंने स्कूल के खेल मैदान पर 11 पौधे लगाए।
.
युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मथुरेश कसाना ने विधायक बैरवा का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, चेयरमैन सेडुराम कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती गुर्जर, सरपंच प्रकाश बैरवा, मुकेश गुर्जर, हरिकांत शर्मा, गोपाल सिंह, दीपक कसाना, हनुमान गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments