उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कपड़ों के शोरूम पर एकाएक हुए हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। दो बदमाशों ने लट्ठ मारकर शोरूम के कांच फोड़ दिए। घटना खांजीपीर स्थित जेड’ब्लैक नाम के शोरूम की है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। य

दो बदमाशों ने लट्ठ मारकर शोरूम के कांच फोड़ दिए। घटना खांजीपीर स्थित जेड’ब्लैक नाम के शोरूम की है।
कांच का गेट तोड़ा, अंदर भी तोड़फोड़ की पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है जब दो अरोपियों ने लट्ठ से हमला कर दुकान के कांच का गेट तोड़ दिया। फिर अंदर घुसकर भी लट्ठ चलाए। इस दौरान दुकान संचालक व अन्य ग्राहक भी अंदर थे। जो अचानक हुए हमले से सहम गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई वारदात के बाद दोनों बदमाश आराम से वहां से निकल गए। जाते-जाते शोरूम के बाहर रखी कपड़ों की डमी भी गिरा गए।
पैसों की बात पर संचालक से हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश कुछ दिन पहले शोरूम पर कपड़े लेने आए थे। वहां पैसों की बात को लेकर उनका संचालक से विवाद हो गया था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments