घर में घुसकर बदमाशों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और बाल पकड़कर बाहर फैंक दिया।
बीकानेर के करमीसर क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बोलेरो से घर की दीवार तोड़ दी और घर में घुसकर महिलाओं के बाल पकड़कर बाहर फैंका। एक वृद्ध के सिर पर इतनी जोर से मारी कि वो घायल हो गया। घटना देर रात करीब ग्यारह बजे की है

बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी के पीछे से टक्कर मारकर घर का मुख्य द्वार ही तोड़ दिया। ये आतंक करीब एक घंटे तक चलता रहा।
बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ता शिव पंवार के करमीसर स्थित दो घरों पर बदमाशों ने बुधवार देर रात हमला कर दिया। नाल थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में पहुंचकर पहले एक घर के मुख्य द्वार को बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखा सामान फैंकने लगे। पहले पुरुषों के साथ मारपीट की और बाद में मौके पर पहुंची महिलाओं को धक्का दिया। एक महिला के बाल पकड़कर उसे दूर फैंक दिया। जिससे उसके शरीर पर चोट आई। वहीं एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई। घर में वृद्ध पर हमला किया गया, जिससे उसके चोट आई। करीब आधा घंटे तक बदमाश यहां पर तोड़फोड़ करते रहे। बोलेरो गाड़ी से बार बार घर की मुख्य दीवार पर हमले किए गए, जिससे वो टूट गई। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर अब पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।
एमएलए भी बोले; भूमाफिया ने हमला किया
विधायक जेठानन्द व्यास भी देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता शिव पंवार और राधेश्याम आर्य का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शिव ने इस विवाद के बीच स्टे ले रखा है। शिव के लड़के ने दोपहर में विधायक को फोन किया। तब विधायक ने दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस बीच बुधवार देर रात हमला कर दिया। विधायक ने कहा कि राधेश्याम आर्य के गुंडों ने हमला कर दिया। विधायक ने कहा कि राधेश्याम भूमाफिया है और शहर में जगह-जगह जमीनों के झगड़े चल रहे हैं।
अब तक गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने अब तक इस पूरे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। घटना के बारह घंटे बाद भी नाल पुलिस अब तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हिरासत में भी नहीं ले पाई है। इससे विधायक व्यास सहित क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है।
तीन दिन में दूसरा हमला
इससे पहले मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में भी एक घर पर बदमाशों ने रात में हमला कर दिया था। इसके भी वीडियो सामने आए। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। ये ही कारण है कि लोगों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments