☜ Click Here to Star Rating



विधानसभा में विपक्ष द्वारा एसआईआर के विरोध में हंगामा करने और शोकाभिव्यक्ति में भी हंगामा जारी रखने को लेकर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने आज सत्ता में रहने के अपने फॉर्मूले को जगजाहिर कर दिया।

.

वोटर वैरिफिकेशन एक संवैधानिक प्रक्रिया हैं। लेकिन आज कांग्रेस के विधायकों ने उसके खिलाफ नारेबाजी की। इन्होने भारत के वोटरों को अधिकार देने के खिलाफ नारे लगाए तो किसके हक में नारे लगाए। क्या यह लोग घुसपैठियों के हक में नारे लगा रहे थे। कांग्रेस की राजनीति आज स्पष्ट हो गई है कि वह घुसपैठियों के अधिकार के लिए लड़ते हैं। गैर कानूनी वोटर बनाना कांग्रेस की विचारधारा हो गई है।

कांग्रेस घुसपैठियों के अधिकार के लिए लड़ रही

उन्होने कहा कि कांग्रेस की वोट पॉलिटिक्स और तुष्टीकरण की राजनीति से तो हम सब परिचित थे। लेकिन आज इनकी तुष्टीकरण की राजनीति सरहद के पार चली गई हैं। कांग्रेस को देश के नागरिकों का समर्थन तो मिल नहीं रहा हैं। इसलिए अब देश के पार से आने वाले घुसपैठियों के अधिकार के लिए लड़ रही है।

वेरिफिकेशन प्रोसेस लोकतंत्र का एक सबसे महत्वपूर्ण आधार है। एसआईआर लगातार चलने वाला एक प्रोसेस है। किसी को इसमें विरोध है तो वो कोर्ट का रास्ता अपना सकता है। लेकिन पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ चलना और एक झूठा मनगढंत नारा दे देना, कांग्रेस की विचारधारा इतनी ही सिमटकर रह गई हैं। आज शोकाभिव्यक्ति के समय भी कांग्रेस ने हंगामा करके बता दिया कि इन्हें सत्ता में आने का मोह इतना ज्यादा हो गया है कि यह देश-प्रदेश की संस्कृति को भी भूल गए। अब ऐसे विपक्ष से क्या उम्मीद कर सकते है कि वह लोकतंत्र की मर्यादा रखेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading