मथुरा से आई भगवान श्री कृष्ण बलराम की धर्म यात्रा में शहरवासी बड़ी संख्या में उमड़े।
मथुरा से आई भगवान श्री कृष्ण बलराम की धर्म यात्रा सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। इस धर्म यात्रा का जगह जगह स्वागत किया हैं। टोंक शहर में भी पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता समेत अन्य ने स्वागत किया। यात्रा में 108 लोग है। यात्रा में आगे के
विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में यह धर्म यात्रा महासंघ का आयोजन राजस्थान प्रांत की ओर से 5 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह यात्रा मथुरा से शुरू होकर 8 अक्टूबर झालावाड़ होते हुए 9 अक्टूबर को संदीपन आश्रम उज्जैन पहुंचेगी।
इस धार्मिक यात्रा का आयोजन भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई दाऊ बलराम जी के शिक्षा ग्रहण के लिए संदीपन यात्रा मथुरापुरी से अवंतिका उज्जैन तक का रहेगा। यात्रा का आयोजन ब्रज विश्व हिंदू परिषद की ब्रजप्रांत इकाई द्वारा किया गया।
यात्रा के टोंक पहुंचने पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। शहर में यात्रा सदर थाने के समीप से शुरू होकर कामधेनु सर्किल पहुंची, जहां पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।
बाइक रैली के साथ निकली धर्म यात्रा
इस धर्म यात्रा को शहर से बाइक रैली के साथ निकाली गई। यह यात्रा छावनी चौराहे, घंटाघर चौराहा ,सुभाष बाजार पांच बत्ती, काफला बाजार, बड़ा कुआं, सबीलशाह, किदवई पार्क, हेमू कालाणी सर्किल सवाई माधोपुर सर्किल होते हुए कोटा के लिए प्रस्थान किया। यात्रा का शहर में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा टोंक से देवली, कोटा, बारां , झालावाड़ होकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।
यात्रा के संयोजक विहिप के केंद्रीय मंत्री और श्री रामजन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के सीता माता रसोई के प्रमुख संत राजेन्द्र सिंह पंकज ने बताया कि यह यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण बलराम जी और सुदामा जी के मथुरा से संदीपन आश्रम तक पहुंचने के मार्ग को सजीव करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा का हमारे जीवन में रक्त संचार की तरह महत्व होता है। यह यात्रा करीब एक हजार किमी तक की है। भगवान श्री कृष्ण ने एक सो आठ दिन तक आश्रम में रहकर अध्ययन किया था, यात्रा में 108 सदस्य शामिल हैं।

धर्म यात्रा में कतारबद्ध गुजरते वाहन।
यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष विष्णु चावला, मंडल महामंत्री अंकित शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गौरव चरण, पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, विशाल मेहता, आदेश बम, प्रिया, वीर सिंह राठौड़, विश्वजीत राठौर, सत्यनारायण सेन, रमेश गढ़वाल, चेतन जैन, सुनील जैन, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र जैन, पार्षद मनोज वाल्मीकि, पार्षद आदित्य मीणा, नरेंद्र अजमेर, बुद्धि प्रकाश चौधरी, गुड्डू चावला, नरेंद्र अजमेर, पंकज सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मराज जाट, रामजस चौधरी, खुशीराम यादव, एडवोकेट ताराचंद सैनी, हर्षित शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments