![]()
हनुमानगढ़ के सदर थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित करने की मांग को लेकर पक्कासारणा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
हनुमानगढ़ के सदर थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव पक्कासारणा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन कर हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित करने की मांग की है।
मामला 28 अगस्त का है। गांव पक्कासारणा के तीन युवक अनिल कुमार, जयसिंह और नरेश कुमार हरियाणा के सिरसा से रात करीब 10 बजे अपने गांव लौट रहे थे। ग्रामीण राजेश नोखवाल के अनुसार, सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल ने रास्ते में इनकी खड़ी गाड़ी की वीडियो बनाया।
इसके बाद तीनों युवकों को थाने ले जाया गया। आरोप है कि वहां उन्हें प्रताड़ित किया गया। हेड कॉन्स्टेबल ने 20 हजार रुपए की मांग की। रुपए न देने पर डकैती का झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आरोपी युवकों में से जयसिंह गोशाला का कार्यभार संभालता है और गोसेवा में संलग्न है। उनका कहना है कि हेड कॉन्स्टेबल की यह कार्रवाई पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments