![]()
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज मंगलवार को भी सोशल मीडिया पर जवाबों के चलते चर्चा में रहे। उन्होंने अभ्यर्थी को शादी को लेकर सलाह दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर मीणाजी नाम के अकाउंट पर स्टेनो रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई गई। साथ ही एक फोटो प
बोर्ड अध्यक्ष का यह जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहा। गौरतलब है कि निजी सहायक/शीघ्र लिपिक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने के लिए बार-बार नई तिथि बताई जा रही है। इससे बेरोजगार युवा परेशान हैं।
उधर, कर्मचारी नेता रमन पारीक ने भी जल्दी परिणाम जारी करने की मांग की है। पारीक ने बताया कि चयन बोर्ड द्वारा निजी सहायक/शीघ्रलिपिक के 474 रिक्त पदों के लिए 19 मार्च 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। अलग अलग पारियों में आयोजित इस परीक्षा में तकनीकी खामियों के चलते निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद 25 जून को सभी अभ्यर्थियों की एक ही पारी में दुबारा परीक्षा ली गई।
अब रिजल्ट का इंतजार है। स्टेनो परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए चयन बोर्ड अध्यक्ष ने पहले ट्वीट किया था कि सितम्बर माह में या जितना जल्दी हो सके परिणाम जारी कर देंगे, इसके बाद 10 या 18 सितंबर को जारी करने की बात कही। अब 25 सितंबर तक रिजल्ट जारी होने की बात सामने आ रही है।
ये किया रिपोस्ट
बॉयफ्रेंड से पूछा- कब आएगा रिजल्ट, बाबूजी सीजीएल वाले से शादी करवा रहे। लड़के का जवाब- स्टेनो का कोई पता नहीं, तू शादी कर लें… पोस्ट को रीपोस्ट किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments