![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 2 माह में गिरफ्तार किया है। थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है। फिलहाल आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- जोधपुर रेंज आईजी की ओर से फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान धरकरभर चलाया जा रहा है। ग्रामीण थाना पुलिस ने संभावित ठिकानों दबिशें दी गई। लेकिन आरोपी पकड़ने में नहीं आया।
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 2 माह से फरार व थाना स्तर के टॉप-10 चिहिंत किया गया। तकनीकी आधार पर आरोपी महाबार रोड होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी भाखर सिंह पुत्र कानसिंह निवासी वांकलपुरा, महाबार बाड़मेर को महाबार रोड़ से डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण, कांस्टेबल बाबुराम, रतनसिंह,उगमसिंह शामिल रहे।
2 माह से था फरार
कोतवाली पुलिस ने 30 मई 2025 को कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम 51 मिलीग्राम स्मैक जब्त की थी। इस मामले में आरोपी भाखरसिंह फरार चल रहा था।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments