नशा की खेप मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी तो चौंक गई। प्याज के कट्टों की आड़ में डोडा-पोस्त छिपाया गया था। किसी को शक न हो इसके लिए आधे कट्टे प्याज और आधे कट्टे में डोडा-चूरा भर कर रखा था। आरोपियों ने इसके लिए कमरा भी किराए पर लिया था जिसका
जब्त किए गए डोडा-पोस्त की कीमत करीब 1.19 करोड़ आंकी गई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मामला बाड़मेर ग्रामीण थाना इलाके के तिरसिंगड़ी गांव का रविवार का है।
1 गिरफ्तार, 4 के खिलाफ मामला दर्ज
एसपी नरेंद्र मीना ने बताया कि मामले में तिरसिगड़ी गांव में खेत मालिक हिदायत खान पुत्र शेरा खान को गिरफ्तार किया गया है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर की ओर से वांटेड, हिस्ट्रीशीटर, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी शराब की जब्त के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। इसके तहत कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में डोडा-पोस्त अनवर खान लेकर आया है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

खेत में बने कमरे में छिपाए 40 कट्टे किए जब्त।
भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने की सूचना मिली थी
एसपी ने बताया- अवैध मादक पदार्थ तस्करी में नए-नए लोग सामने आ रहा है। जिसमें उनका कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है। रविवार को सुबह सूचना मिली थी कि तिरसिंगड़ी गांव में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिल सकता है। बाड़मेर एएसपी व डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन और ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
1.19 करोड़ का डोडा-पोस्त
इस पर टीम ने तिरसिगड़ी गांव में हिदायत खान के खेत पर दबिश दी गई। खेत में बने कमरे की तलाशी लेने पर कमरे से भारी मात्रा में 7 क्विंटल 89 किलो 70 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त 40 कट्टों में भरा हुआ पाए जाने पर जब्त किए गए। इसकी कीमत 1.19 करोड़ आंकी गई। इसके साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में उपयोग आने वाली स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल आनंद सिंह व कॉन्स्टेबल रतन सिंह की अहम भूमिका रही है।

मादक पदार्थ तस्करी में उपयोग ली गई स्कॉर्पियो की जब्त।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments