☜ Click Here to Star Rating


“मिडिएशन फॉर द नेशन” अभियान के तहत ब्यावर राजीनामा योग्य आपराधिक मामलों में पक्षकारों के बीच सुलह करवाई गई।

“मिडिएशन फॉर द नेशन” अभियान के तहत ब्यावर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष मध्यस्थता शिविर का आज तीसरा दिन है। यह शिविर 27 से 30 सितंबर 2025 तक ब्यावर, जैतारण, बर, विजयनगर और मसूदा के न्यायालय परिसरों में चल रहे हैं।

.

न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र पूरी तरह सक्रिय है। बड़ी संख्या में पक्षकार अपने प्रकरणों के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर में चेक अनादरण से जुड़े मामलों सहित कई प्रकार के प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है।

विशेष रूप से, 24 से 26 सितंबर को रेफर होकर असफल रहे प्रकरणों को भी दोबारा मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल किया गया। इससे पक्षकारों को समझौते का एक और अवसर मिल सका।

शिविर में परिवादी और आरोपी के बीच चेक की राशि पर आपसी सहमति से निपटारे किए जा रहे हैं।

शिविर में परिवादी और आरोपी के बीच चेक की राशि पर आपसी सहमति से निपटारे किए जा रहे हैं।

मध्यस्थता शिविर में चेक अनादरण के मामलों में परिवादी और आरोपी के बीच चेक की राशि पर आपसी सहमति से निपटारे किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आपसी सहमति से समझौता किया, जिसमें लेनदार ने किश्तों में राशि चुकाने पर सहमति जताई। राजीनामा योग्य आपराधिक मामलों में भी पक्षकारों के बीच आपसी समझाइश से सुलह करवाई गई, जिससे न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा हुआ।

इस दौरान कई पुराने विवाद समाप्त हुए। जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह के माध्यम से निपटारा कर न्यायालय के बोझ को कम करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्यायपालिका और अधिवक्तागण के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे जनता का न्याय व्यवस्था में विश्वास और प्रगाढ़ होगा।

गौरतलब है कि यह विशेष शिविर 30 सितम्बर तक प्रतिदिन न्यायालय परिसर में आयोजित होगा और अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। इसके अलावा, *बीमा क्लेम* से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए भी विशेष व्यवस्था दिनांक 29/9/2025 तथा 30/9/2025 को की गई है, जिनमें पक्षकार को उचित मुआवज़ा राशि समझौते के ज़रिए तय की जाकर प्रकरणों का समाधान किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित प्रकरणों का समाधान कराएं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading