जगतपुरा स्थित डेयरी पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने 450 किलो नकली पनीर नष्ट किया।
राजस्थान में चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने बीती रात जगतपुरा स्थित डेयरी पर छापेमार कार्रवाई की। यहां से 450 किलोग्राम सिंथेटिक (कृत्रिम) पनीर जब्त करने के बाद उसे नष्ट करवाया। नकली पनीर 180 स
फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में फूड सेफ्टी ऑफिसर देवेन्द्र सिंह और अमित शर्मा की टीम ने जयपुर में जगतपुरा स्थित बालाजी मोड़ पर कार्रवाई की। श्री श्याम पनीर डेयरी के नाम से संचालित इस फर्म का यहां गोदाम था। दौसा के सिकराय से यहां पाम ऑयल, मिल्क पाउडर मिलाकर बनाए गया पनीर लाया जा रहा है।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने जगतपुरा में नकली पनीर नष्ट किया।
छापे के दौरान 450 किलोग्राम नकली पनीर मिला
देवेन्द्र सिंह ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि पिकअप में बड़ी मात्रा में पनीर भरकर यहां लाया जा रहा है। इस पर हमने देर रात गोदाम के पास निगरानी रखी। काफी देर तक जब गाड़ी नहीं आई तो हमारी टीम ने गोदाम पर छापा मारा। जहां से करीब 450 किलोग्राम पनीर मिला, जो दिखने में कृत्रिम पनीर था।

जगतपुरा में सामान्य दूध के बजाय मिल्क पाउडर में पाम ऑयल मिलाकर बनाया गया सिंथेटिक पनीर।
रेस्टोंरेंट, होटल, ढाबों सप्लाई किया जाता है
उन्होंने बताया, पनीर के सामान्य दूध के बजाय मिल्क पाउडर में पाम ऑयल मिलाकर बनाया गया। ये पनीर बाजार के अलग-अलग रेस्टोंरेंट, होटल, ढाबों पर 220 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सप्लाई किया जाता है।

भांकरोटा में भी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने छापा मारा।
भांकरोटा में दूध से फेट निकालकर तैयार पनीर भी किया नष्ट
वहीं दूसरी तरफ सेंट्रल टीम ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे अजमेर रोड भांकरोटा में संचालित राजस्थान डेयरी पर भी छापा मारा। यहां टीम ने 300 किलोग्राम दूध से फेट निकालकर उस दूध में रिफाइंड डालकर पनीर बनाने की प्रक्रिया को मौके पर देखा। 300 किलोग्राम दूध से बनाए पनीर के साथ ही पहले से तैयार 10 किलो पनीर भी नष्ट किया।

भांकरोटा में टीम ने 300 किलोग्राम दूध से फेट निकालकर उस दूध में रिफाइंड डालकर पनीर बनाने की प्रक्रिया को मौके पर देखा।
आपको बता दें कि त्योहारी सीजन में मिठाई और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसके चलते जयपुर जिले के आसपास और दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में पनीर, मिल्क पाउडर, मावा मंगवाया जा रहा है, जो मिलावटी और फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड के तहत उपयुक्त नहीं है। इसे देखते हुए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएमएचओ की टीम लगातार जयपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर छापे मार रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments